आण्विक द्रव्यमान एवं मोल संकल्पना Molecular Mass and Mole Concept

मोल संकल्पना ( Mole Concept ) 

       
          जिस तरह से किलोग्राम एक मापन की इकाई है ठीक वैसे ही मोल भी एक मापन की इकाई है जिसका उपयोग किसी पदार्थ में उपस्थित परमाणुओं  आयनो व  कणो की संख्या ज्ञात करने में किया जाता है।        जिस प्रकार  1 दर्जन = 12 
                  1 ग्रूस =144 
                 1  रिम = 500  वस्तुओ का समूह होता ही                                ठीक वैसे ही     1  मोल  = 6.022 x 1023 

किसी भी पदार्थ के एक मोल में कणों (परमाणु, अणु या आयन) की संख्या निश्चित होती है।

1 मोल = 6.0022 × 1023

"6.0022 × 1023" मान प्रायोगिक विधि से प्राप्त किया गया है तथा यह एवोगाड्रो संख्या या एवोगाड्रो स्थिरांक कहलाता है।

एवोगाड्रो संख्या या एवोगाड्रो स्थिरांक को No से निरूपित किया जाता है।

इसका नाम इटैलियन वैज्ञानिक एमीडीओ एवोगाड्रो (Amedeo Avogadrao) के सम्मान में रखा गया है।

मोल ठीक उसी तरह की एक इकाई है जैसे कि दर्जन।

जिस तरह किसी भी पदार्थ का 1 दर्जन में सामानों की संख्या 12 होती है। उसी तरह 1 मोल = 6.0022 × 1023 होता है।

आण्विक द्रव्यमान एवं मोल संकल्पना

आण्विक द्रव्यमान

आण्विक द्रव्यमान की परिभाषा: किसी पदार्थ का आण्विक द्रव्यमान उसके सभी संघटक परमाणुओं के द्रव्यमानों का योग होता है। 

किसी पदार्थ के एक अणु में एक से ज्यादा एक ही तत्व के परमाणु अथवा विभिन्न तत्वों के परमाणु हो सकते हैं।

जैसेऑक्सीजन अणु (O2): ऑक्सीजन का एक अणु में ऑक्सीजन के दो परमाणु होते हैं।

हाइड्रोजन अणु (H2): हाइड्रोजन के दो परमाणुओं के मिलने से हाइड्रोजन का एक अणु बनता है।

जल के अणु (H2O): जल के एक अणु का निर्माण हाइड्रोजन का दो परमाणु तथा ऑक्सीजन के एक परमाणु के रासायनिक संयोग से होता है, अर्थात जल के अणु के निर्माण में दो विभिन्न तत्वों हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन के परमाणु भाग लेते हैं।

किसी अणु में उपस्थित सभी परमाणुओं के द्रव्यमानों का योग अणु का द्रव्यमान होता है, अर्थात आण्विक द्रव्यमान कहलाता है।

चूँकि किसी पदार्थ के अणु का द्रव्यमान उसके सभी संघटक परमाणुओं का द्रव्यमान होता है, अत: आण्विक द्रव्यमान भी परमाणु द्रव्यमान की तरह सापेक्ष द्रव्यमान है।

आण्विक द्रव्यमान की इकाई

आण्विक द्रव्यमान की इकाई को परमाणु द्रव्यमान की इकाई u द्वारा व्यक्त किया जाता है।

ऑक्सीजन (O2) का आण्विक द्रव्यमान की गणना करें

ऑक्सीजन के अणु का रासायनिक सूत्र : O2

हम जानते हैं कि ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान = 16 u

अत: ऑक्सीजन अणु (O2) का आण्विक द्रव्यमान = 16 x 2 = 32 u

अत: ऑक्सीजन का आण्विक द्रव्यमान = 32 u

हाइड्रोजन (H2) का आण्विक द्रव्यमान की गणना करें।

हाइड्रोजन अणु का रासायनिक सूत्र : H2

हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान = 1 u

अत: हाइड्रोजन अणु (H2) का आण्विक द्रव्यमान = 1 u × 2

अत: हाइड्रोजन का आण्विक द्रव्यमान = 2 u 



कोई टिप्पणी नहीं