कोशिका (cell ) प्रोकैरियोटिक कोशिका एवं यूकैरियोटिक कोशिका

कोशिका(CELL ) 

       जीवो की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहते हैं। कोशिका द्वारा ही समस्त जैविक क्रियाओ का संपादन किया है ।

जीवविज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत  कोशिका का अध्ययन किया जाता है Cytology या कोशिकविज्ञान कहलाती है।



          खोज    :-   कोशिका की खोज 1665 में रॉबर्ट हुक नामक अंग्रेज वैज्ञानिक ने स्वनिर्मित संयुक्त सूक्ष्मदर्शी  से की थी। रॉबर्ट हूक ने कार्क का अध्ययन किया तो  मोटी भित्ति  के बने खाली chamber  दिखाई दिए जिनकी समानता कारावास में बने cell जैसी थी । इसी समानता के कारण cell या कोशिका शब्द का निर्माण हुआ  

कोशिका के प्रकार :- बीसवीं शताब्दी में इलेक्ट्रान सूक्ष्मदर्शी की सहायता से जीवो को उनकी कोशिकाओं में भिन्नता के आधार पर दो समूहों में बांटा गया है:-

1. प्रोकैरियोटिक कोशिका :- इस प्रकार की कोशिकाओं में एक सुसंगठित केन्द्रक नही पाया जाता है।  बल्कि केन्द्रकीय पदार्थ  कोशिकाद्रव्य में बिखरे रहते है  ।

इसके अलावा कोशिकाद्रव्य में झिल्लियुक्त कोशिकांगों का अभाव होता है  । अतः ये आदिकालीन कोशायें है जिनका संगठन सरल होता है। जैसे बैक्टीरिया एवं नीलहरित शैवाल  आदि


2 . यूकैरियोटिक कोशिका ⇒ इस प्रकार की कोशिकाओं में एक सुसंगठित केन्द्रक पाया जाता है  अर्थात केन्द्रकीय पदार्थ एक झिल्ली के द्वारा घिरा होता है। साथ ही कोशिकाद्रव्य में झिल्लीयुक्त अंगक पाए जाते है 



  वर्गीकरण:-     पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी जीवो को दो वर्गों में बांटा गया है ।

     1.अकोशकीय जीव :-  ऐसे जीव जिनमे कोशिका का अभाव होता है अकोशकीय जीव                                                   कहलाते है  जैसे विषाणु आदि ।

     2. कोशिकीय जीव  :- ऐसे जीव जिनमे कोशिका पाई जाती है कोशिकीय जीव कहलाते है                                           जैसे सभी यूकैरियोटिक एवं प्रोकैरियोटिक जीव आदि।

 कोशिकीय जीवो को दो भागों में बांटा गया है

. एककोशिकीय जीव :-  वे जीव जिनका शरीर केवल एक ही कोशिका का बना होता है  तथा  सभी मौलिक कार्य एक ही कोशिका के द्वारा  किये जाते है एक कोशिकीय जीव कहलाते है जैसे :- अमीबा  में एक ही कोशिका  सभी जैविक क्रियाओ का संपादन करती है।



. बहुकोशिकीय जीव :- वे जीव जिनका शरीर अनेक कोशिकाओं से मिलकर बना होता है  अर्थात  बहु कोशिक जीवो में श्रम विभाजन पाया जाता है साथ ही विशिष्ट कार्य करने के लिए विशिष्ट कोशिकाओं का समूह होता है।


 

जैसे:- मनुष्य 

3 टिप्‍पणियां: